मुंबई लोकल में फिर खूनी खेल: सीट को लेकर हुआ झगड़ा तो दरांती से कर दिया लहूलुहान
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक बार फिर दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार तड़के एक लोकल ट्रेन के अंदर सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक यात्री पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 12 बजे की है। मुंबई से अंबरनाथ की तरफ जा रही एक सबअर्बन लोकल ट्रेन में सफर के दौरान दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस बेहद तेज हो गई। इसके बाद जैसे ही ट्रेन ठाकुरली रेलवे स्टेशन पर रुकी, कुछ और लोग ट्रेन में चढ़े और एक पक्ष में समर्थन में बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने दरांती निकाल ली और पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- शर्ट का लोगो और 15 घंटे; ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.