प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चलने वाली मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को जल्द ही हमसफर एक्सप्रेस के रूप में अपग्रेड कर प्रतिदिन चलाने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के साथ-साथ मध्य रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे को भेज दिया है। दोनों जोन से सहमति मिलते ही रेलवे बोर्ड संचालन की अंतिम मंजूरी जारी कर सकता है। वर्तमान में दुरंतो एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर व्यवस्था लागू होने के कारण त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को काफी महंगा किराया देना पड़ता है। कई बार थर्ड एसी का किराया पांच हजार रुपये से अधिक पहुंच जाता है, जबकि सामान्य दिनों में यह करीब तीन हजार रुपये रहता है। यह भी पढ़ें- मुंबई दुरंतो को हमसफर में बदलने की तैयारी हमसफर एक्सप्रेस बनन...