कन्नौज, मार्च 22 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। मुंबई में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े व तनातनी की चिंगारी कन्नौज के पैतृक गांव तक चली आई। और मुंबई की रंजिश को लेकर पिता और पुत्र को कुछ लोगों ने घर में घुस कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के संबंध में ग्राम सौसरापुर निवासी बबलू पुत्र अलीहसन ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की शाम गांव के मुश्ताक, कमरूल, इश्त्याक, शान आलम, आलम ने एक राय होकर उसके घर पर मुम्बई में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर हमला कर दिया।बताया कि मुश्ताक, कमरूल आदि ने अपने हाथ में लाठी डण्डा, लोहे की रोड और चाकू लेकर उसके पुत्र अल्ला रक्खा पर दरवाजे पर हमला कर दिया। जब बचने के लिए घर के अन्दर भागे तो पीछा करते हुए घर के अन्दर घुस आए। और लाठी डण्डो से उसे व उसके पुत्र को मारने लगे। और चाकू से ...