वरिष्ठ संवाददाता, जून 30 -- साइबर ठगी का जाल देश भर में फैला हुआ है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण अब सामने आया है जब मुंबई में हुई 11 करोड़ की साइबर ठगी के रुपयों से गोरखपुर में ज्वेलरी खरीदी गई। गोरखपुर के ज्वेलरी शोरूमों से सोने की जेवरों की यह खरीद सामने आते ही पुलिस ऐक्शन में आ गई है और जोर-शोर से जांच में जुट गई है। फरार संदिग्ध तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गहने लेने दुकान पर पहुंचे युवक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले को लेकर महकमे में कैसी गंभीरता और सतर्कता बरती जा रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर असुरन चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। मुंबई साइबर सेल और गोरखपुर पुलिस संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत असुरन स्थित परिवार ज्वेलर्स एंड ज्वे...