लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- मुंबई में निर्माणाधीन इमारत पर मजदूरी करते समय नीचे गिरकर मरने वाले इलाके के युवक का शव रविवार रात गांव पहुंचा। सोमवार को उसके घर लोगों की भीड़ लग गई। शव देखकर में कोहराम मच गया। घरवालों ने बिना मुआवजा शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ठेकेदार और मालिक के आश्वासन के बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया। मझगईं थाने के मुन्नापुरवा गांव के 25 वर्षीय दिलीप की मुंबई में एक इमारत पर काम करते समय 27 मार्च को काफी ऊंचाई से नीचे गिर जाने से मौत हो गई थी। रविवार देर रात शव मुंबई से गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पूरे घर का पेट भरने वाले सदस्य की मौत पर मुआवजे की मांग करते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद ठेकेदार और मालिक की ओर से ढाई लाख रुपए आर्थिक मदद देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.