मुंबई में हादसा, गोरखपुर के युवक की मौत
गोरखपुर, अगस्त 3 -- सोनबरसा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई में शटरिंग का काम कर रहे गोरखपुर के एक युवक की दस मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार सुबह गांव पहुंचेगा। एम्स क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी गणेश सिंह (30) पुत्र दुर्गा सिंह दो माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए थे। शनिवार सुबह डोंबिवली में निर्माणाधीन दस मंजिला भवन पर शटरिंग का कार्य करते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गणेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा देवी तथा तीन बेटियां ऋतिका (10), परी (8) और निधि (5) हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.