मुंबई में सड़क हादसे में एकमा के युवक की मौत
छपरा, अगस्त 18 -- एकमा। नगर पंचायत एकमा के गंजपर गांव निवासी सुनील सिंह के 21 वर्षीय पुत्र गुल्लू कुमार की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि गुल्लू मुंबई के बिराड इलाके में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। 14 अगस्त को काम समाप्त करने के बाद वह अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गुल्लू परिवार का होनहार युवक था और रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहकर काम करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम गुल्लू का शव गंजपर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.