रिषिकेष, अप्रैल 14 -- मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 को फोर्ट स्टीफन जहाज में लगी भीषण आग को बुझाते समय शहीद 66 जांबाज अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मंगलवार को फायर बिग्रेड स्टेशन में अग्नि शमन सेवा दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। शैल विहार स्थित फायर बिग्रेड स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत भी हुई। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने जवानों के साथ शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें नम आंखों से याद किया। कहा कि 1944 के यह हादसा हृदयविदारक था, जिसमें अपनी जान की परवाह न करते हुए कई फायरमैन वीरगति को प्राप्त हो थे। श्रद्धांजलि सभा के के बाद लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। यह भी पढ़ें- मुंबई बंदरगाह के अग्निकांड में शहीद हुए दमकलकर्मियों को किया याद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.