दरभंगा, दिसम्बर 11 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना प्रकाश में आया है। गांव के अमरजीत झा की पत्नी कंचन कुमारी ने चोरी का आरोप अपने ससुर, भैसूर व गोतनी पर लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में मुम्बई में रह रही कंचन ने कहा है कि विगत 27 नवंबर को वे जब अपने घर लौटी तो देखा उनके घर का ताला टूटा है। अंदर गयी तो पता चला कि घर से उनकी बाइक के अलावा तीन लाख रुपए सहित अन्य सामान चोरी हो गई है। कंचन ने घटना में बतौर आरोपी भैसूर अमित झा, ससुर अरुण झा, सास सुनैना देवी व गोतनी खुशबू झा को बतायी है। इतना ही नही उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि उनके पति के हिस्से की जमीन भी आरोपियों ने बेच दिया है। जिसके कारण वह अपने मायके में जाकर रह रही है। महिला के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शु...