नई दिल्ली, जुलाई 5 -- मुंबई में लगातार भारी बारिश के बीच रविवार को पेड़ गिरने की एक और दर्दनाक घटना सामने आई। शहर के कुर्ला पश्चिम स्थित नौपाड़ा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास दोपहर करीब 12:40 बजे एक बड़ा पेड़ अचानक दुकान पर गिर गया। हादसे में 63 वर्षीय यूनुस कुंदावाला गंभीर रूप से मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद यूनुस को फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी; कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा अधिकारियों ने का कहना है कि भारी बारिश के कारण पेड़ कमजोर होकर गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। हफ्ते भर के भीतर मुंबई में पेड़ गिरने से हुई यह दूसरी मौत है। इससे पहले 30 जून ...