नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- बीते बुधवार को मुंबई की जनता भारी जाम से बेहाल हो गई। यहां मंगलवार देर रात मानखुर्द इलाके में एक कंस्ट्रक्शन मशीन गिरने से अफरा तफरी मच गई जिसके बाद मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे पर घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। यह हाईवे शहर के सबसे बिजी इलाकों में से एक है और इसीलिए सैंकड़ों लोग जाम में फंस गए। इसके बाद इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर अपनी आपबीती सुनाई। इससे पहले बुधवार को चेंबूर और मानखुर्द के बीच गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह थकी रही। आमतौर पर जिस रास्ते को कवर करने में 12 से 15 मिनट लगते हैं, इससे निकलने में लोगों को पांच से छह घंटे लग गए। लोगों ने बताया कि दोनों तरफ की सड़कों पर ट्रैफिक लगभग पूरी तरह से रुक गया। हाईवे पर कई किलोमीटर दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.