बागपत, मई 2 -- दाहा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे ने इस बार कक्षा 10 की परीक्षा पास की है। उसका बेटा 28 अप्रैल को दोपहर घर से घेर में जाने की कहकर निकला था, लेकिन वह देर शाम तक जब वापस न लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसकी कहीं जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में लापता छात्र के पिता ने दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया गया कि छात्र पिता के बैंक खाते का एटीएम कार्ड भी साथ ले गया। इसकी जानकारी तब मिली, जब अगले ही दिन छात्र द्वारा अपने पिता के बैंक खाते से 40 हजार रूपए निकाले गए। पिता ने बैंक से अपना एटीएम बंद कराया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस लगी हुई है उसकी लोकेशन मुंबई में मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.