मुंबई में मार्शल आर्ट्स प्रतिस्पर्द्धा में प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, में 27 व 28 जून को प्रस्तावित 24वीं अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स जीत-कुन्डो डू चैम्पियनशिप में संत मरियम विद्यालय के छह चयनित बाल कराटेकार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता ग्लोबल वर्ल्ड स्पोर्ट्स जीत-कुन्डो डू फेडरेशन के तत्वावधान में हो रही है, जिसमें भारत सहित 15 देशों के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी भाग लेंगे। संत मरियम विद्यालय से सचिन कुमार गुप्ता, दुर्गेश चौधरी, अक्ष राज, विवेक सिंह एवं राजा कुमार तथा संत मरियम किड्स विद्यालय से आदित्य सोम्या गुप्ता का चयन किया गया है। मुख्य मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ी बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हुए। हरियाणा के प्रशिक्षक शिहान अनिस्टर यादव, टीम मैनेजर के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.