मुंबई में मजदूरी करने गए युवक की मौत
बगहा, अक्टूबर 13 -- भितहा। मुंबई में एक दर्दनाक हादसे में भितहा प्रखंड के खाप टोला गांव के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सोमवार की देर शाम करीब शेख वासुदेव (20)का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरवालों के करुण विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, खाप टोला निवासी शेख वासुदेव की मुंबई में एक इमारत से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार की शाम हुआ था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सोमवार को जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का दुख आंसुओं के रूप में छलक पड़ा। बताया जाता है कि शेख वासुदेव के पिता शेख कमरूहोदा का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी वासुदेव पर आ गई थी। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.