मुंबई में मजदूरी करने गए युवक की मौत, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मड़वन। एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के भड़रा गांव निवासी बैद्यनाथ राय के पुत्र मिथलेश राय की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मजदूरी करने के लिए करीब दो माह पहले पारू के मलाही के एक ठेकेदार के साथ मुंबई गया था। रविवार देर रात ठेकेदार ने परिजनों को फोन कर मिथलेश की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।परिजनों के अनुसार, मिथलेश ने रविवार को 10 हजार रुपये घर भेजे थे। इसके बाद रात करीब 11 बजे तक उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत भी हुई थी। बातचीत के कुछ ही समय बाद उसकी मौत की सूचना मिलने से परिजन सकते में हैं। परिजनों का कहना है कि मिथलेश के नाक पर जख्म का निशान भी देखा गया है। इसी कारण वे पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। उनको तीन बेटी और एक बेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.