नई दिल्ली, जून 1 -- यूपी के उपमुख्यमंत्री ने सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट तक का सफर किया गाजियाबाद की घटना पर बोले यूपी में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

यात्रा का अनुभव मुंबई, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान सोमवार को मेट्रो में सफर किया। उन्होंने सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील भी दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की बात कही थी, उसी कड़ी में आज मेट्रो से सफर किया।

आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियाँ ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया कई तरह की आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से गुजर रही है। ईंधन की बढ़ती कीम...