मुंबई में बिजनेसमैन ने फिट रहने के लिए खरीदी थी साइकिल, पहले दिन ही कार ने कुचला; मौत
नई दिल्ली, मार्च 26 -- मुंबई के कल्याण में मंगलवार को हुई एक दुर्घटना में एक स्थानीय व्यवसायी श्रीनिवास टंडले की मौत हो गई है। इस दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार पीछे से आकर टेंडेले की साइकिल में टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टंडले कई मीटर तक हवा में उछल गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, उल्हास नदी के किनारे निर्माणाधीन सड़क पर हुई इस दुर्घटना में पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग की पहचान की है। पुलिस ने बताया कि घटना के आरोपी और उसकी कार का पता लगा लिया गया है। कार आरोपी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है, ऐसे में उसकी मां को भी आरोपी बनाया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है।निर्माणाधीन सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.