पटना, जनवरी 15 -- मुंबई में 0.68 एकड़ में बनने वाला बिहार भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस बेसमेंट सहित करीब 30 मंजिला होगा। इस भवन की ऊंचाई जमीन से 69 मीटर होगी। इसमें 178 कमरे होंगे। इसमें मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए 240 बेड की क्षमता वाली डोरमेट्री होगी। सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें एक बार में 233 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां 72 लोगों के बैठने की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा कैफेटेरिया, मेडिकल रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। गुरुवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि भवन के निर्माण को जल्द निविदा जारी होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में बनने वाले बिहार भवन का निर्माण एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.