नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नवी मुंबई में मंगलवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा तलोजा सेक्टर-10 इलाके में हुआ, जहां तेज गति से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे करीब 10 लोगों को कुचलते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सड़क धंसी, 10 KM लंबा जाम; कुछ ही घंटों की बारिश में पानी-पानी गुरुग्राम मौके पर मौजूद के अनुसार, दुर्घटना के बाद ड्राइवर कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फरार ड्राइवर...