मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विवाहिता को दहेज के लिए मुंबई में प्रताड़ित किया। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने अपने मायके आकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि यहां ससुर और उनके रिश्तेदार आए और धमका रहे हैं। रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को उसकी शादी जनपद शामली में रहने वाले युवक से हुई थी। पीड़िता का पति मुंबई में नौकरी करता है। पीड़िता के अनुसार ससुराल में उस पर दबाव बनाया गया है कि वह अपने पिता से मुंबई में एक फ्लैट खरीद कर दिलाए और 10 लाख नकद लेकर आए। इसके बाद ही उसे घर में रखा जाएगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट ...