मुंबई में प्रेमी और यूपी में 120 फुट ऊंचे टावर पर प्रेमिका, हवा में लटक कर पढ़ा गया निकाह
संवाददाता, अक्टूबर 24 -- बहराइच/मिहींपुरवा, संवाददाता। अपनी पसंद की शादी करने की जिद ऐसी ठानी कि युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह को अड़ी रही युवती को परिजनों और पुलिस ने समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह बिना निकाह किए नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार थक हारकर दोनों परिवार राजी हो गए। मौके पर मौलाना को बुलाया गया और मोबाइल फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह पढ़ाया गया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दमकलकर्मियों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर थाने के चौधरी गांव की है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस्थनवा गांव निवासी रहीस मनिहार की 19 वर्षीय बेटी साहिबा बुर्का पहनकर घर से निकली और चौधरी गांव में लगे 120 फुट ऊंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.