प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- डेरवा जेठवारा थाना क्षेत्र के मोतीराम का पुरवा माहियामऊ गांव निवासी आकाश गुप्ता मुंबई में रहता था। 3 दिन पूर्व वह अपनी प्रेमिका के पति की चाकू मारकर हत्या करने के बाद घर चला आया। सर्विलांस के माध्यम से पीछा करते हुए मुंबई पुलिस को उसकी लोकेशन मिली तो जेठवारा थाने से संपर्क किया। सोमवार को पुलिस ने आकाश को माहियामऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मामले की जानकारी हुई तो गांव के लोग स्तब्ध रह गए। यह भी पढ़ें- युवक के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...