कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स और नमस्ते इंडिया अंतर्राष्ट्रीय कलाकार संघ, महाराष्ट्र के बीच इंटर्नशिप को लेकर मंगलवार को समझौता हुआ। इस समझौते के तहत छात्रों को मुंबई, पुणे और गुजरात जैसे शहरों में विभिन्न कला शैलियों को सीखने का अवसर मिलेगा। वे मुंबई जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में केरल की कलाकार मिनी सुबोध, विशिष्ट कलाकार इंद्रा चंद्रशेखर, वैशाली मोरे, स्मिता भामरे आदि मौजूद रहीं। समझौते के तहत विभाग में तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.