नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- BYD का प्रीमियम सब-ब्रैंड डेंजा (Denza) इंडियन मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। डेंजा भारत में 13 नवंबर 2026 को एंट्री करने वाली है। इसी बीच कंपनी की लग्जरी MPV Denza D9 को पहली बार मुंबई में देखा गया है। यह एमपीवी एक ट्रक से उतारी जा रही थी और इसे बिना किसी कवर के देखा गया है। इसके स्पाई शॉट्स को Aryamane Dhanraj ने शेयर किया है। इससे पहले कंपनी की Z9 GT शूटिंग ब्रेक को भी भारत में देखा जा चुका है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी अपनी अपकमिंग एमपीवी में क्या कुछ ऑफर कर सकती है। मुंबई में दिखी डेंजा D9 ग्रे कलर में नजर आई। इसके पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली एलईडी टेल लाइट, बड़े लेटर्स में DENZA की बैजिंग और टेलगेट के निचले हिस्से में D9 का बैज दिया गया है। इसमें रूफ स्पॉयलर के साथ इंटीग्रेटेड हाई-माउंटे...