बदायूं, अक्टूबर 4 -- शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, कंप्यूटर शिक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसवीएच ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक दिनेश कुमार सिंह को इंडिया वेस्ट 100 इंस्टीट्यूट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मुंबई के प्रसिद्ध एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने यह सम्मान डायरेक्टर दिनेश सिंह यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा मल्होत्रा को दिया। इस सम्मान पर शहर में लोगों ने खुशी जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...