मुंबई में तेज रफ्तार BMW क्रैश, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- मुंबई में सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। यहां कोस्टल रोड पर जा रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू गाड़ी क्रैश हो गई। इस घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक यह एक्सीडेंट लोटस जेट्टी के करीब सुबह 5.30 पर हुआ। कार तेज स्पीड के साथ मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। उसी वक्त ड्राइवर गाड़ी से अपना कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी क्रैश हो गई। इस दुर्घटना के बाद घायलों को नजदीकी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पर पहुंचने पर तीन को तुरंत ही मृत घोषित कर दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.