मुंबई में चमके मुरादाबाद के खिलाड़ी, जीते रजत और कांस्य पदक
मुरादाबाद, मई 26 -- उत्तर प्रदेश जीत कोने डू मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने मुंबई में कमाल कर दिया। यहां आयोजित छठे राष्ट्रीय फेडरेशन कप एवं इंडो-नेपाल एसडीटी प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 23 से 25 मई तक एचएम विला, लोनावला, मुंबई में आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश जीत कोने डू मार्शल आर्ट के महासचिव अंकुर कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों में आरुष यादव ने एक रजत पदक, स्पर्श टंडन ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक, जबकि जतिन गुप्ता ने भी एक रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- बेल्ट प्रमाण पत्र पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ढल और उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.