हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। नादस्पर्शम् संगीत विद्यापीठ के प्रखर जोशी का चयन मुंबई के प्रतिष्ठित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की नेक्स्ट जेनरेशन प्रॉमिसिंग आर्टिस्ट सीरीज के लिए हुआ है। प्रखर 18 अप्रैल को कार्यक्रम में बांसुरी वादन करेंगे और गुरुशांत सिंह तबले पर संगत करेंगे। कला उत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रखर वर्तमान में रामजस, दिल्ली से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं और भारत सरकार के सीसीआरटी स्कॉलर हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. कोमल चंद्र जोशी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत से जुड़ना आज की पीढ़ी के लिए जरूरी है। यह भी पढ़ें- प्रभाव लाल शाह का हुआ स्वागत यह भी पढ़ें- प्रभाव लाल शाह का हुआ स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...