गिरडीह, जून 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मजदूरी करने मुंबई गए हरिला पंचायत के रतनपुर गांव निवासी युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजन परेशान हैं। 4 जून के बाद से युवक का मोबाइल बंद है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लापता मजदूर की मां नगीना देवी ने रविवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर बेटे की तलाश के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, नगीना देवी का पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ रंजन करीब छह माह पूर्व मजदूरी करने मुंबई गया था। वह मुंबई के खुरुस स्थित मिलियन कंपनी में काम कर रहा था। नगीना देवी ने बताया कि 4 जून तक बेटे से फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। बेटे से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने कंपनी के सुपरवाइजर से बात की। सुपरवाइजर ने बताया कि ब्रजेश कंपनी के ही ...