गंगापार, जुलाई 15 -- परिवार की रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई गए करछना क्षेत्र के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार देर रात एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बुधवार को डीहा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के निरिया गांव निवासी 37 वर्षीय मनोज कुमार कनौजिया पुत्र श्यामलाल कनौजिया मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...