मुंबई में एमसीएफ टीम नाटक का करेगी मंचन
रायबरेली, जून 16 -- लालगंज, संवाददाता। मध्य रेलवे द्वारा मुंबई में आयोजित अंतर रेलवे सांस्कृतिक नाटक प्रतियोगिता में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (एमसीएफ) की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता 16 जून से 18 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के लगभग 23 रेलवे संस्थानों की टीमें अपनी नाट्य प्रस्तुतियां देंगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 16 जून को आठ नाटकों के मंचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जबकि शेष नाटकों का मंचन आगामी दिनों में किया जाएगा। 18 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा और निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों की घोषणा की जाएगी। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की 13 सदस्यीय नाट्य टीम इस प्रतियोगिता में 'गब्बर बना बब्बर' नाटक का मंचन करेगी। टीम का निर्देशन विशेश्वर प्रसाद कर रहे हैं। टीम में अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.