महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज क्षेत्रांतर्गत लेहड़ा माता मंदिर दर्शन कराने के बहाने अपनी पत्नी को सुनसान जंगल में चाकू से गला रेतकर हत्या की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद दबोचने में सफलता पाई है। यह आरोपी घटना के बाद से ही मुंबई में जगह बदल-बदलकर छिपकर रहता था और बार-बार मोबाइल नंबर बदलता था। पुलिस ने इसे फरेंदा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा है। पुलिस के अनुसार बीते 10 फरवरी 2025 को आरोपी दिनेश प्रजापति निवासी तालही थाना पुरंदरपुर अपनी पत्नी अनीता को लेहड़ा माता मंदिर दर्शन के लिए लेकर आया। आरोप है कि उसने सुनियोजित तरीके से पत्नी को जंगल में सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू से गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाना बृजमनगंज केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.