मेरठ, मई 8 -- एएस इंटर कॉलेज में अभिनेता अनुज वर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अभिनेता अनुज वर्मा को अंग वस्त्र एवं माला पहनाया। छात्र-छात्राओं में अभिनेता अनुज वर्मा से ऑटोग्राफ तथा सेल्फी लेने की होड़ मची दिखाई दी। अनुज वर्मा मटौरा के रहने वाले हैं, जहां से निकलकर अपनी किस्मत को आजमाने के लिए मुंबई में कई सालों से धारावाहिकों में अभिनय कर रहे हैं। अनुज ने बताया कि उन्होंने कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, यह रिश्ता क्या कहलाता है, गम है किसी के प्यार में, सुहागन तेरी मेरी डोर, सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, गुड़िया रानी, अटल, जुबली टॉकीज, लाल बनारसी, देवांचल की प्रेम कथा आदि धारावाहिकों में काम करने के साथ-साथ 30 से भी से भी ज्यादा वर्टिकल...