जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। कोच के अभाव में 23 सितंबर मंगलवार को अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस व भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द है जबकि, 22 सितंबर को पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल अपडाउन व पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रद्द हो गई। इधर 27 सितंबर को टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा। झाड़ग्राम धनबाद मेमू ट्रेन 22, 26 व 28 सितंबर को बोकारो और टाटा-आसनसोल मेमू ट्रेन 23 और 27 सितंबर को आद्रा से लौटेगी। वहीं, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 28 सितंबर को डेढ़ घंटे लेट से आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.