रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। मुंबई-बेगलुरु की तर्ज पर गली-मुहल्लों में घूमकर सब्जी-फल बेचे जाएंगे। इसके लिए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ विक्रेताओं को नमो स्टॉल का नि:शुल्क वितरण करेंगे। पहले चरण में 50 हजार की लागत से निर्मित 500 लोगों को स्टॉल दिए जाएंगे। इसका शुभारंभ मंगलवार शाम चार बजे किया जाएगा। संजय सेठ ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों को सशक्त करना, देश की आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करना है। नमो स्टॉल में महिला और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...