नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मुंबई का हाल इन दिनों बारिश की वजह से बेहाल हो चुका है। सपनों के शहर में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच उर्वशी ढोलकिया के बेटे के साथ एक भयानक हादसा हो गया। उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया की गाड़ी के ऊपर एक बड़ा सा पेड़ गिर गया। हालांकि, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था।क्षितिज ढोलकिया की कार पर गिरा बड़ा सा पेड़ क्षितिज ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस हादसे का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी गाड़ी पर एक बड़ा सा पेड़ गिरा हुआ है। गाड़ी की छत बुरी तरह दब गई है। इस वीडियो के साथ क्षितिज ने कैप्शन लिखा- एक डरावनी रिमाइंडर कि जीवन कितना अनिश्चित हो सकता है। शुक्र है कि उस वक्त मैं गाड़ी में नहीं था और हर कोई सुरक्षित है। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड का धन्यवाद कि उ...