बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। दृश्यता शून्य होने के चलते इंडिगो ने मुंबई-बरेली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। 12:45 बजे बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन को इस संबंध में सूचना दी गई। इसके बाद बरेली से जाने वाले 219 यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल का अलर्ट मैसेज जारी किया गया। डायरेक्टर अवधेश कुमार अग्रवाल का कहना है, यह फ्लाइट भुवनेश्वर से ही प्रभावित हुई थी। भुवनेश्वर से मुंबई और मुंबई से बरेली फ्लाइट आती। अगर दो घण्टा देरी से फ्लाइट बरेली पहुंचती तो वापसी में और दिक्कत होती, इसलिए फ्लाइट को मुंबई से ही कैंसिल कर दिया गया। मुंबई से आने वाले भी 219 यात्री थे। यात्रियों का पैसा रिफंड किया गया। कुछ यात्रियों ने अगले शेड्यूल में अपना टिकट बरेली से मुंबई का ले लिया है। अधिक कोहरा होने के चलते ट्रेनों का संचालन भी 5-5 घंटे तक प्रभावित था। शुक्रवार को कुंभ, गरीबरथ ,अवध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.