झांसी, दिसम्बर 8 -- जनपद की टहरौली तहसील में नाबार्ड की टीम पहुंची। जिन्हें जल श्रोतों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें ग्राम नोटा में निर्मित सामुदायिक तालाब, ग्राम गुंडाहा में बनाए गए जल संचयन ढांचों के अलावा भड़ोखर की पुनर्जीवित हवेली का बारीकी निरीक्षण कराया गया। जिसकी मुंबई नाबार्ड चीफ जनरल ने सराहना करते कहा कि इसे बुन्देलखंड के दस मिलियन एरिया में किया जाना चाहिए। नाबार्ड मुख्यालय, मुंबई के चीफ जनरल मैनेजर डा भवानी शंकर, नाबार्ड लखनऊ कार्यालय के चीफ जनरल मैनेजर पंकज कुमार, डीजीएम सिद्धार्थ शंकर, झांसी डीडीएम भूपेश पाल भ्रमण में मौजूद रहे। दल ने भगोरा में विकसित कृषिवानिकी मॉडल, सूक्ष्म सिंचाई के लिए किसानों को उपलब्ध कराए गए स्प्रिंकलर और ड्रिप इरिगेशन प्रणालियों का भी जायजा लिया। नाबार्ड मुख्यालय मुंबई चीफ जनरल मैनेजर के साथ ग्लोबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.