नई दिल्ली, फरवरी 1 -- बढ़ती महंगाई के बीच जारी ताजा रिपोर्ट कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2026 में दुनिया के सबसे महंगे शहरों की नई तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में स्विट्जरलैंड के शहरों ने अमीरी और महंगाई के मामले में कब्जा कर रखा है, वहीं भारत में मुंबई इस साल भी सबसे खर्चीला महानगर बना हुआ है। हालांकि, इस साल दिल्ली ने खर्चीले महानगर के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया। सर्बिया की डेटा प्लेटफॉर्म कंपनी नंबियो ने दुनिया के 506 शहरों का डाटा जारी किया है। कंपनी हर साल जीवन यापन लागत डाटा जारी करती है। पिछले चार साल(2023-2026 के बीच) के आंकड़ों के आधार पर पाया गया कि दिल्ली में लिविंग इंडेक्स की लागत लगातार बढ़ी है। वर्ष 2023 में दिल्ली का लिविंग इंडेक्स 21.8 पर था, जो इस साल बढ़कर 23.2 पहुंच गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.