नई दिल्ली, जुलाई 11 -- 20 साल पहले 11 जुलाई को मुंबई में ट्रेन धमाकों ने पूरे देश को हिला दिया था। इन धमाकों में कम से कम 187 लोगों की मौत हो गई थी। आज हम आपको इसी बम धमाकों पर बनी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने नेशनल अवॉर्ड जीता था। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी और आप ये फिल्म कहां देख सकते हैं?जरूर देखनी चाहिए ये फिल्म हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है 'मुंबई मेरी जान'। मुंबई मेरी जान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन ये फिल्म वाकई बहुत अच्छी है। अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो एक बार इस फिल्म को जरूर देखिए। फिल्म में नजर आए हैं कौन-कौन से कलाकार मुंबई मेरी जान में बॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आए थे। इन एक्टर्स में केके मेनन, परेश रावल, सोहा अली खान, ...