मुंबई-गोरखपुर उड़ान निरस्त होने पर विमान के पास ही लेट गए यात्री
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। एयरलाइन की लापरवाही का खामियाजा मुम्बई से गोरखपुर आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। तकनीकी कारणों और देरी के चलते मुम्बई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट यात्रियों को बोर्ड कराने के बाद निरस्त कर दी गई। इससे नाराज यात्रियों ने मुम्बई एयरपोर्ट पर विमान के पास ही जमीन पर लेटकर विरोध जताया। अगले दिन यात्रियों को दूसरे विमान से गोरखपुर लाया गया। एक नवंबर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार गत 1 नवंबर को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 553 में 180 यात्री मुम्बई से गोरखपुर के लिए सवार हुए। फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे था। यात्रियों के मुताबिक, एयरलाइन ने कई बार समय बदला। इसके बाद बोर्डिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.