बोकारो, फरवरी 20 -- गोमिया (बेरमो)। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की सियारी पंचायत ने मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में अपने लो-कार्बन विकास मॉडल से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'पंचायत लीडिंग इंडियाज क्लाइमेट चार्ज' सत्र में झारखंड सहित बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल से आए प्रतिनिधियों के साथ मंच साझा किया। हज़ारी की मुखिया तारामणि और बोकारो थर्मल गोविंदपुर के चंद्रदेव घांसी भी शामिल हुए। मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। 'कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत' से मिली सीख के बाद पंचायत ने सीएसआर फंड से 72 सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी। विद्यालय और सामुदायिक भवनों में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए तथा मुख्य तालाब पर सोलर आधारित लिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.