मुंबई, अप्रैल 16 -- मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए ने गुरुवार 16 अप्रैल को एक बड़ा ऐलान किया। इस ऐलान से मुंबई के दर्जनों खिलाड़ियों को इस साल और आने वाले भविष्य में अनगिनत युवाओं का करियर संवर सकता है। एमसीए ने 2026-2027 सत्र से पहले अपनी संस्था को पेशेवर बनाने के लिए प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का ऐलान किया है। इस तरह वह इस तरह की व्यवस्था शुरू करने वाला पहला राज्य क्रिकेट संघ बन गया है। ग्रेड ए के खिलाड़ियों को हर साल 12 लाख से 20 लाख रुपये, जबकि ग्रेड बी के खिलाड़ियों को आठ लाख से 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। ग्रेड सी में रखे जाने वाले खिलाड़ियों को हर साल आठ लाख दिए जाएंगे। एमसीए ने एक बयान में कहा, ''यह पहल उभरते हुए क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा और पेशेवर ढांचा प्रदान करेगी जो लंबे समय के विकास के रास्ते पर एक नए युग की शुरुआत करेगी। '' यह...