जौनपुर, जुलाई 9 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरसठी थाना क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार को छापेमारी कर अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। मुंबई में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बारीगांव से एक तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि खोइरी गांव से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 93.47 ग्राम एमडी ड्रग्स, 3.15 लाख रुपये नगद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग सामग्री बरामद की। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नवनाथ डोले के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले बारीगांव निवासी सत्यम मिश्र को गिरफ्तार की। उसके कब्जे से 26.56 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने खोइरी गांव में किशन यादव के घर छापेमारी की। पुलिस के पहुं...