नई दिल्ली, जून 13 -- मुंबई के एक स्टार्टअप फाउंडर ने 64 साल के इंटर्न को अपनी टीम में शामिल कर लोगों को चौंका दिया है। इस अनोखे फैसले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस वरिष्ठ व्यक्ति को युवाओं की टीम के साथ काम करते और अपने अनुभव को साझा करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में यह वीडियो बताता है कि उम्र या नौकरी का पद चाहे जो भी हो, लंबे समय का अनुभव किसी भी संस्थान और टीम के लिए बेहद काम की चीज होता है। यह भी पढ़ें- जून की इस तारीख को जारी हो सकता है CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्टकिसी खजाने से कम नहीं मुंबई के स्टार्टअप कंपनी के फाउंडर जोशुआ सालिंस हैं, जिन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में 64 वर्षीय इंटर्न ऑफिस में कर्मचारियों के स...