मुंबई के लिए लीची बुकिंग की तैयारी पूरी
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर मुंबई के लिए लीची बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को वाणिज्य विभाग ने इसका ट्रायल भी किया। ट्रायल सफल रहा। पार्सल वैन भी मुजफ्फरपुर आ चुका है। चार पार्सल वैन को कैरेज एंड बैगन विभाग ने फिट भी कर दिया है। अब लीची किसानों और व्यापारियों की मांग पर शुक्रवार को वीपी मुंबई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।मालूम हो कि, समस्तीपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से शुक्रवार से लीची की खेप लोडिंग की संभावित तारीख रखी है। लेकिन, गुरुवार की देर शाम तक किसानों ने वीपी के लिए डिमांड नहीं की। इसके लिए कम से कम 20 टन लीची होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.