प्रयागराज, मार्च 21 -- मुंबई जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार शाम फ्लाइट रद्द होने के बाद करीब 24 घंटे का इंतजार करना पड़ा। विमान की तकनीकी खराबी दूर होने के बाद शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे 124 यात्रियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे पहले अकासा एयरलाइंस की निर्धारित उड़ान अपने तय समय पर रवाना हुई। शुक्रवार को अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले 160 यात्रियों को अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट रद्द होने के बाद करीब 124 यात्रियों ने शनिवार की उड़ान का इंतजार करने का विकल्प चुना। इनमें से कई यात्रियों को विमानन कंपनी की ओर से शहर के एक होटल में ठहराया गया। शनिवार को अकासा एयरलाइंस की निर्धारित फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें 154 यात्री सवार थे। इसके बाद य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.