मुंबई के लिए दूसरी अमृत भारत 27 से
प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। मुंबई जाने वाले यात्रियों को 27 अगस्त से एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी। सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक के बीच यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। सूबेदारगंज से ट्रेन दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में लोकमान्य तिलक से रात 10:55 बजे चलकर रविवार सुबह 7:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- गुड न्यूज: गोरखपुर होते हुए गुजरात पहुंचाएगी अमृतभारत एक्सप्रेस, मिली मंजूरी यह भी पढ़ें- अहमदाबाद - भागलपुर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.