प्रयागराज, सितम्बर 26 -- त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बनारस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 05167/68 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष ट्रेन आठ फेरे लगाएगी। बनारस से ट्रेन प्रत्येक शनिवार 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी, जबकि एलटीटी से प्रत्येक रविवार 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक संचालन होगा। ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर बनारस से एलटीटी जाते समय दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे रवाना होगी। वापसी में एलटीटी से यह ट्रेन शाम 7:20 बजे छिवकी पहुंचेगी और 7:25 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- मुंबई से प्रयागराज होकर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- एलटीटी और पुणे के लिए अगले महीने स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...