देवघर, अक्टूबर 4 -- सारठ प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशलेटी गांव निवासी रंजीत कापड़ी का 22 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद कापड़ी मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला, परंतु चार दिन बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं मिलने पर पिता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए खोजबीन में मदद की गुहार लगाई। युवक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र चार वर्षों से मुंबई मजदूरी करता है। गत महीने वह वहां से घर आया था। 29 सितंबर को वापस मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला। उसके बाद परिजनों द्वारा लगातार युवक के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उसका फोन बंद आ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : 21 वर्षीय युवक के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी वहीं चार दिनों से पुत्र का कोई खोज खबर नहीं मिलने पर पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में ...